सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Controversy erupts in Dalhousie over illegal licenses

Chamba News: डलहौजी में अवैध लाइसेंसों को लेकर पनपा विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Controversy erupts in Dalhousie over illegal licenses
विज्ञापन
टैक्सी यूनियनों ने आरटीओ चंबा पर नियमों की अनदेखी कर लाइसेंस जारी करने के लगाए आरोप
Trending Videos

जिला मुख्यालय चंबा में पंकज पलभर ने विभिन्न टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों के संग की प्रेस वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डलहौजी में अवैध लाइसेंस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। टैक्सी यूनियनों ने आरटीओ पर नियमों की अनदेखी कर लाइसेंस जारी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामले ने तूल पकड़ लिया है और आंदोलन की चेतावनी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ग्राम पंचायत भलेरा तहसील डलहौजी के निवासी पंकज पलभर ने विभिन्न टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ चंबा में प्रेस वार्ता कर आरटीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोटर वाहन योजना 1987 और सरकारी दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए डलहौजी क्षेत्र में अवैध रूप से लाइसेंस वितरित किए गए हैं। जिन लोगों को लाइसेंस दिए गए हैं, वे निर्धारित पात्रता और मानकों को पूरा नहीं करते, फिर भी उन्हें लाभ पहुंचाया गया। इससे वर्षों से नियमों का पालन कर काम कर रहे टैक्सी चालकों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीर अनियमितता बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी संदिग्ध लाइसेंसों को तुरंत रद्द किया जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक संयुक्त समिति गठित की जाए जिसमें टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि संबंधित आरटीओ अधिकारी इसी महीने 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यदि उनके कार्यकाल समाप्त होने से पहले इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो टैक्सी यूनियन और अन्य संगठन उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो बनीखेत चौक और डलहौजी में चक्का जाम कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले की गई विभागीय जांच निष्पक्ष नहीं थी और दबाव में उसे सही तरीके से पूरा नहीं किया गया। उन्होंने उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल इस मुद्दे ने डलहौजी में माहौल गरमा दिया है और आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन होने के संकेत मिल रहे हैं। इस मौक पर जीपीओ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष संजीव कपूर, सुभाष चौक टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक कुमार और बस स्टैंड डलहौजी के अध्यक्ष नवीन सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
आरटीओ चंबा प्रकाश ने बताया कि इस विषय में संबंधित पक्षों द्वारा पूर्व वर्ष में भी जांच करवाई जा चुकी है। जिसमें लगाए गए आरोप असत्य पाए गए थे। कहा कि उन्होंने अपने समस्त कार्य सदैव सरकार के निर्देशों एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किए हैं। एक जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते नियमों के विरुद्ध कार्य करना संभव नहीं है। वर्तमान में लगाए गए सभी आरोप निराधार एवं तथ्यहीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed