सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowds gathered in Banikhet to get cylinders refilled

Chamba News: बनीखेत में सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Banikhet to get cylinders refilled
बनीखेत में उमड़ी गैस उपभोक्ताओं की भीड़
विज्ञापन
सुबह ही लग गईं कतारें, स्थिति पर नियंत्रण के लिए तैनात करने पड़े पुलिस कर्मी
Trending Videos

बनीखेत बाजार, ज्वाला माता चौक पर रसोई गैस सिलिंडर लेकर पहुंची थी गाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। जंग की आंच रसोई तक पहुंच चुकी है। ईरान-अमेरिका और इस्राइल के बीच युद्ध का असर पहाड़ की शांत वादियों में इस कद्र दिखने लगा है कि चूल्हा जलाने के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ा।
बनीखेत बाजार में ठंड के बीच सुबह ही गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की कतारें लग गईं। वजह एक ही थी कि घर में चूल्हा जलाने के लिए किसी तरह सिलिंडर मिल जाए। इतनी अधिक संख्या में लोग जुट गए थे कि स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस का दल तैनात करना पड़ा। पुलिस के लिए भी लोगों को नियंत्रित करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को सुबह 10 बजे बनीखेत बाजार और ज्वाला माता चौक में घरेलू गैस सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए लोग जुटने शुरू हो गए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई। दोपहर 12 बजे तक लोगाें की कतारें लग गईं। लोगों की भीड़ अनियंत्रित न हो, इसलिए पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया। सीमित सिलिंडरों के आगे सिलिंडर रिफिल करवाने वालों की भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस बल के लिए भी कड़ी चुनौती बनता नजर आया। ओटीपी, बुकिंग नंबर और ऑनलाइन अपडेट के जरिये उपभोक्ताओं के गैस सिलिंडर रिफिल किए गए। यह क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा।
गैस सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए पहुंचे माधो राम, योगराज, संजीव कुमार, हरीश कुमार, अमित कुमार, बीना देवी, मधु, रजनी देवी और नीतिका ने बताया कि बनीखेत में गैस सप्लाई के निर्धारित दिन वीरवार को बनीखेत बाजार और ज्वाला माता चौक पर गैस सप्लाई की गाड़ी पहुंची। गैस सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे लोगों की भीड़ बढ़ती दिख आखिरकार पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को एक-एक कर सिलिंडर रिफिल करवाने को लेकर चेताते हुए उक्त स्थान पर हो-हल्ला न करने की हिदायत दी। बनीखेत में दो स्थानों पर डलहौजी गैस सर्विस की गाड़ी पहुंची। आखिरकार सभी उपभोक्ता अपने सिलिंडर रिफिल करवाकर राहत भरी सांस लेकर अपने घरों को रवाना हुए। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर आवंटन को लेकर तिथियां और स्थान निर्धारित किए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed