सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Security personnel stood as shields in front of the crowd to protect the doctor.

Chamba News: डॉक्टर को बचाने के लिए भीड़ के आगे ढाल बन खड़े रहे सुरक्षा कर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Security personnel stood as shields in front of the crowd to protect the doctor.
चंबा मेडिकल कॉलेज में हुई मारपीट की घटना को लेकर सड़क पर बैठ धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करते कर
विज्ञापन
खुद खाते रहे लात-घूंसे, डॉक्टर को नहीं आने दी आंच, दो को आई हैं गंभीर चोटें
Trending Videos

महिला डॉक्टर, निजी सुरक्षा कर्मियों के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बुधवार देर रात को 12 बजे उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब मरीज की मौत पर गुस्साए तीमारदारों ने इमरजेंसी वार्ड में ओटी के दरवाजे को तोड़ने के लिए लात मारना शुरू कर दिया।
निजी सुरक्षा कर्मियों ने जब इन लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके ऊपर ही हमला कर दिया। ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर से भी अभद्र व्यवहार किया। उन्हें अपनी जान बचाने के लिए ओटी में छिपना पड़ा। उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए ये लोग उतारू हो गए। निजी सुरक्षा कर्मी डॉक्टर और भीड़ के बीच ढाल बनकर खड़े रहे। अपने ऊपर बरसते लात-घूंसों की परवाह किए बिना उन्होंने डाॅक्टर की जान बचाई। इस कार्य के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सहित अन्य सभी कर्मचारी उनकी सराहना भी कर रहे हैं। यदि निजी सुरक्षा कर्मी वहां ढाल बनकर खड़े नहीं रहते तो शायद महिला डॉक्टर को कुछ भी हो सकता था। सूचना मिलने पर देर रात को पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। उन्होंने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। इसमें मारपीट करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़ित डॉक्टर कृतिका सहित मारपीट में घायल निजी सुरक्षा कर्मियों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। इसके आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर सकती है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed