{"_id":"69d7dd61709422289e069922","slug":"hailstorm-destroys-wheat-crop-in-mangala-chamba-news-c-88-1-cmb1002-179948-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ओलावृष्टि से मंगला में गेहूं की फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ओलावृष्टि से मंगला में गेहूं की फसल तबाह
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
मंगला में औलावृष्टि और तेज हवा से खेतो में बिछी गेंहू की फसल
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। जिले में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने मंगला क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
मौसम की मार के चलते गेहूं की तैयार होती फसल खेतों में बिछने लगी है जिससे पैदावार पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। जिले में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल रही हैं। इसका सीधा असर खेतों में खड़ी फसलों पर पड़ रहा है। पहले से ही बागवान मौसम की मार से परेशान थे, अब किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। किसानों का कहना है कि इस समय फसल पूरी तरह बढ़त पर है, ऐसे में ओलावृष्टि और तेज हवा से फसल गिर रही है। खेतों में फसल बिछने से उत्पादन घटने का खतरा मंडरा रहा है जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
स्थानीय किसानों में योग राज, देवी सिंह, सुरेंद्र कुमार, बिहारी लाल, नेक सिंह और सोनू कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो रही हैं। उनका कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो गेहूं की पैदावार पर गंभीर असर पड़ सकता है।
Trending Videos