{"_id":"69d87a08bbd91fa496022469","slug":"himachal-news-truck-crashes-near-lader-on-saluni-himgiri-road-driver-dies-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चंबा के सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप सीमेंट ब्लॉक लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चंबा के सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप सीमेंट ब्लॉक लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी/चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
जिला चंबा में सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई है। ट्रक चनेड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
चंबा-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप वीरवार देर रात को सीमेंट ब्लॉक से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मृतक ट्रक चालक की पहचान अनिल कुमार (26) पुत्र तिलक राज निवासी पुखरी के रूप में हुई है।
Trending Videos
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
घायल की पहचान पंकज कुमार निवासी बौंखरी मोड़ के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक में मौजूद सहायक ने मदद के लिए शोर मचाते हुए गांव में पहुंच कर लोगों को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डियूर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डंगा या क्रैश बैरियर होता तो टल सकता था हादसा
बताया जा रहा है कि अनिल कुमार ट्रक में सीमेंट ब्लॉक लेकर हिमगिरी की ओर जा रहा था। लडेर नामक स्थान पर पहुंचने पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थान पहले भी कई हादसों का गवाह रह चुका है। इसमें एक लड़की की मौत भी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि यदि यहां डंगा या क्रैश बैरियर जैसी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद होती तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।
लोक निर्माण विभाग पर सवाल
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर नाराजगी जताई है और जल्द सुधार की मांग की है। उधर, डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर नाराजगी जताई है और जल्द सुधार की मांग की है। उधर, डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।