सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowds of patients gathered at the medical college even on holidays

Chamba News: छुट्टी के दिन भी मेडिकल कॉलेज में जुटी मरीजों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Crowds of patients gathered at the medical college even on holidays
विज्ञापन
आपातकालीन कक्ष में रविवार को सामान्य ओपीडी की तरह लगी रही कतार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का आपातकालीन कक्ष रविवार को सामान्य ओपीडी की तरह मरीजों से भरा नजर आया। छुट्टी के चलते सभी ओपीडी बंद रहीं।
इसके चलते गंभीर और सामान्य मरीज स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए आपातकालीन कक्ष में पहुंचे। डॉक्टरों और इंटर्न डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। यदि कोई ज्यादा गंभीर मरीज आया तो उसके इलाज के संदर्भ में फोन पर विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया। सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की भीड़ लगी रही। लोगों में अशोक कुमार, टेक चंद, हंसराज, दिनेश कुमार, केवल, श्याम सिंह, गोपाल और रवि कुमार ने बताया कि छुट्टी वाले दिन सामान्य मरीजों को स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए एक ओपीडी अलग से खुलनी चाहिए। चाहे यह ओपीडी आयुर्वेदिक विभाग से संबंधित हो। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि छुट्टी वाले दिन इमरजेंसी में जाने वाले सभी मरीजों का इलाज किया जाता है। यदि कोई मरीज ज्यादा गंभीर हो और विशेषज्ञ से इलाज की जरूरत हो तो फोन कर उन्हें भी बुलाया जा सकता है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed