सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousie-Patraini road blocked due to landslide

Chamba News: भूस्खलन से डलहौजी-पतरैनी सड़क अवरुद्ध

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Dalhousie-Patraini road blocked due to landslide
चंबा में बारिश के बाद लोथल घार के पास एनएच को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
विज्ञापन
दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है सड़क, क्षेत्र के लोग परेशान
Trending Videos

डलहौजी प्रशासन ने लिया जायजा, लोगों से मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी के सुभाष चौक से पतरैनी सड़क पिछले दो दिन से लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे यह मार्ग आवाजाही के लिए पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।
गौरतलब है कि पिछले मानसून सीजन के दौरान भी इसी स्थान पर भूस्खलन हुआ था। इसके चलते सड़क के नीचे स्थित नगर परिषद डलहौजी का गेस्ट हाउस भी क्षतिग्रस्त हो गया था। बाद में नगर परिषद की ओर से गेस्ट हाउस को डिस्मेंटल करने के आदेश जारी किए गए थे। साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए कुछ पेड़ों को भी काटा गया था जिससे किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सितंबर 2025 में हुए इस भूस्खलन के बाद इस मार्ग पर केवल हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई थी। लगभग छह महीने बीत जाने के बावजूद अब तक सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और न ही यहां सुरक्षा के लिए डंगा लगाया गया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यह मार्ग कॉन्वेंट स्कूल जाने का मुख्य रास्ता है और इसके आसपास कई निजी होटल भी स्थित हैं। आगामी पर्यटन सीजन में इस सड़क को वन-वे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाना है लेकिन वर्तमान स्थिति में यह पूरी तरह से बंद है जिससे स्कूली बच्चों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डलहौजी प्रशासन की ओर से मौके का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि इस मार्ग से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें।
नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता संजीव शर्मा ने बताया कि इस स्थान पर डंगे का कार्य अलॉट कर दिया गया है। इसकी फाउंडेशन भी निकाल दी गई है। मौसम खराब होने के कारण कार्य फिलहाल रुका है। जैसे ही मौसम साफ होगा, डंगे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed