{"_id":"6a736d64e18039d6610930fa","slug":"demand-for-payment-of-arrears-and-medical-allowances-chamba-news-c-88-1-cmb1014-192218-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एरियर और मेडिकल भत्ते के भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एरियर और मेडिकल भत्ते के भुगतान की मांग
Wed, 05 Aug 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस आपूर्ति और अस्पताल में मरीजों के भोजन व्यवस्था पर भी जताई चिंता
हिम आंचल पेंशनर संघ बनीखेत ब्लॉक की बैठक में की समस्याओं पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। हिम आंचल पेंशनर संघ बनीखेत ब्लॉक की बैठक मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बनीखेत में ब्लॉक प्रधान एमएल अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जेपी ठाकुर ने किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक जनवरी 2016 से एक जनवरी 2022 तक का एरियर पूरी तरह जारी नहीं किया गया है। सरकार ने 15 हजार रुपये तक की बेसिक वाले पारिवारिक पेंशनरों और 25 हजार रुपये तक बेसिक वाले पेंशनरों को आंशिक भुगतान किया है। इससे अधिक बेसिक वाले पेंशनरों को एरियर, ग्रेच्युटी सहित अन्य वित्तीय लाभ अभी तक नहीं मिले हैं। उन्होंने लंबे समय से लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) और मेडिकल भत्ता भी शीघ्र जारी करने की मांग उठाई।
बैठक में डलहौजी गैस एजेंसी की आपूर्ति व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई गई। पेंशनरों ने कहा कि एजेंसी का कार्यक्षेत्र बड़ा होने और पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई स्थानों पर लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद सलिंडर नहीं मिल रहे हैं। बुजुर्गों को सिलिंडर स्वयं घर तक लाना पड़ता है। संघ ने कार्यक्षेत्र का पुनर्गठन कर सक्षम एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की। इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बैठक में डलहौजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के भोजन की व्यवस्था का मुद्दा भी उठा। पेंशनरों ने मरीजों को तंदूर की रोटियों के बजाय हाथ से बनीं चपातियां उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक के अंत में सरकार से सभी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की गई। इस दौरान जिला प्रधान शिव कुमार कोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
--