फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dr. Vishal appointed Deputy Director of Health.

Chamba News: डॉक्टर विशाल बने स्वास्थ्य उपनिदेशक

Wed, 12 Aug 2026 03:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vishal appointed Deputy Director of Health.
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल महाजन को सरकार ने पदोन्नत करके स्वास्थ्य उपनिदेशक बनाया है। अब वह शिमला में अपनी सेवाएं देंगे। इससे पहले वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधीक्षक के पदों पर भी रह चुके हैं। उनकी सेवाओं और वरिष्ठता को देखते हुए सरकार ने उन्हें उपनिदेशक बनाया है। हालांकि, पिछले साल उन्हें सरकार ने पदोन्नत करके कमला नेहरू अस्पताल शिमला का चिकित्सा अधीक्षक बनाया था लेकिन किन्ही कारणों से उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया था। अब सरकार ने उन्हें उच्च पद पर पदोन्नत किया है।
विज्ञापन


डॉक्टर विशाल महाजन चंबा में पहले बाल रोग विशेषज्ञ हैं। वह तबसे यहां सेवाएं दे रहे हैं, जब यहां मेडिकल कॉलेज नहीं बल्कि नागरिक अस्पताल हुआ करता था। ड्यूटी के बाद जब वह घर चले जाते तो लोग वहां पर अपने बीमार बच्चों को लेकर पहुंच जाते लेकिन कभी भी उन्होंने इलाज करने से इन्कार नहीं किया। डॉक्टर विशाल ने बताया कि बतौर स्वास्थ्य उपनिदेशक जब भी उन्हें चंबा की सेवा करने का मौका मिलेगा तो वह पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed