सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Driver and conductor beaten, private bus seized, Rs 10,000 taken from bag

Chamba News: चालक और परिचालक पीटे, कब्जे में ली निजी बस, बैग से दस हजार रुपये निकाले

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Driver and conductor beaten, private bus seized, Rs 10,000 taken from bag
विज्ञापन
बस में तोड़-फोड़ करने का भी आरोप, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की छानबीन
Trending Videos

दंपती और लाठियां लेकर आए लोगों पर चालक-परिचालक को पीटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। निजी बस चालक और परिचालक की एक दंपती और उनके साथ लाठियां लेकर आए लोगों ने पिटाई कर दी। आरोपियों ने तोड़-फोड़कर बस को अवैध रूप से कब्जे में ले लिया।
आरोपियों पर परिचालक के बैग से दस हजार रुपये निकालने का भी आरोप हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बस के मालिक पवन कुमार निवासी हरिपुर डाकघर सरोल ने बताया कि उन्होंने नवीन कुमार गांव हमरोटा डाकघर राजनगर से सात साल पहले निजी बस खरीदी है। उसे पूरी राशि का भुगतान कर दिया है लेकिन अभी तक नवीन कुमार ने उनके नाम पर बस हस्तांतरित नहीं की हैं। उन्होंने बताया कि यह बस चंबा-चकलू रूट पर बीते सात साल से चल रही है। 31 मार्च को सुबह 10:30 बजे जब बस चकलू से चंबा की ओर आ रही थी तो अचानक नवीन कुमार अपने निजी वाहन में सवार होकर आया और बस के आगे वाहन खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि आरोपी के साथ उसकी पत्नी समेत करीब साठ लोग थे। उनके हाथों में धारदार हथियार और लाठियां थीं। उसने चालक को गर्दन से पकड़ कर बस से उतारा और पिटाई शुरू कर दी। परिचालक को भी पीटा। इसके बाद बस में तोड़-फोड़ की और जबरन बस को अवैध रूप से अपने कब्जे में ले लिया। आरोप लगाया कि आरोपी उनके बैग से दस हजार रुपये निकाल ले गए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों को थाने में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed