सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity supply restored in 260 villages of the district, 17 transformers still out of order

Chamba News: जिले के 260 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल, 17 ट्रांसफार्मर अब भी खराब

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply restored in 260 villages of the district, 17 transformers still out of order
चंबा के पांगी में ​बर्फबारी के बीच  बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटे कर्मचारी।स्रोत जागरूक प - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिले में पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने के लिए बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बेहतरीन कार्य करते हुए 52 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कर 260 गांवों को सोमवार देर शाम तक रोशन कर दिया। चार से पांच दिन के बाद घरों के रोशन होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। कुल मिला कर बर्फबारी के बाद अब धीरे-धीरे जन-जीवन सामान्य होने लगा है। अब जिले में 26 सड़कें, 17 ट्रांसफार्मर और चार पेयजल योजनाएं बंद हैं। जिन्हें जल्द सुचारु करने की विभागीय टीमें दावा कर रही हैं।
Trending Videos

अब बोर्ड प्रबंधन को महज 17 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करना ही रहा है, जिनमें पांगी के 14 और तीसा के तीन ट्रांसफार्मर खराब हैं। वहीं, मार्गों को बहाल करने के लिए जुटी विभागीय मशीनरी और लेबर भी कड़ी मशक्कत से कार्य कर रही है। कुल 36 मार्गों में से टीमों ने 10 मार्ग बहाल कर दिए हैं। मंगलवार को 26 बंद मार्गों को बहाल करने के लिए प्रयास आरंभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांगी में 19, सलूणी में तीन, भरमौर में दो, तीसा और डलहौजी में एक-एक मार्ग बंद हैं। वहीं, पांगी में चार पेयजल योजनाएं बंद होना ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। उधर, उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बर्फबारी के कारण पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने के लिए टीमें प्रयासरत हैं। जल्द व्यवस्थाएं बहाल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed