सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Naman topped in speech and painting competition

Chamba News: भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में नमन रहे अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Naman topped in speech and painting competition
चंबा के चमीणू में कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी को सम्मानित करते मुख्यति​थि।संवाद
विज्ञापन
चंबा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन श्रीश्री वेद पाठशाला चमीणू में किया गया। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता में नमन ने पहला, अंतरिक्ष ने दूसरा और ध्रुव तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में नमन ने पहला और रोहन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सनातन सांस्कृतिक मूल्यों, पारिवारिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में साहित्य की भूमिका पर सार्थक विमर्श स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य शिव दयाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शिव दयाल शर्मा ने सनातन संस्कृति और कुटुंब प्रबोधन के विषय पर प्रमुखता से अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता के डॉ. कविता बिजलवान ने सनातन संस्कृति के सामाजिक, नैतिक और शैक्षिक आयामों पर प्रकाश डाला। किरण कुमार वशिष्ठने इस मौके पर व्याख्यान के साथ-साथ अपनी रचना तू आगे बढ़ भी प्रस्तुत की। इस मौके पर वेदाचार्य बैरागी और निशिकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed