सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fresh Snowfall Halts Restoration Work at Sach Pass

Chamba News: ताजा बर्फबारी ने रोका सचे जोत की बहाली का काम

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 29 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fresh Snowfall Halts Restoration Work at Sach Pass
विज्ञापन
जोत पर 12 किलोमीटर सड़क से शेष बचा है बर्फ हटाने का कार्य
Trending Videos

मौसम ने साथ दिया तो दस मई को मार्ग हो जाएगा बहाल : रवि शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सचे जोत पर छह इंच ताजा बर्फबारी होने से मार्ग बहाली का कार्य एक बार फिर से बंद हो गया। अब सिर्फ 12 किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाना शेष बचा है। इसकी बहाली में मौसम बार-बार बाधा पैदा कर रहा है।
बुधवार को सुबह के समय जोत पर आसमान से अचानक बर्फबारी शुरू हो गई। मशीनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करना पड़ा, क्योंकि ऐसे मौसम में हिमखंड गिरने की संभावना भी बढ़ जाती है। पांगी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले सचे जोत मार्ग को बहाल करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 15 मई का लक्ष्य रखा है। जिस तेजी से बहाली का कार्य चला हुआ है, उसके मुताबिक विभाग दस मई को भी मार्ग बहाल करवा सकता है। बशर्ते, मौसम इसमें अपना अड़ंगा न डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग मंडल किलाड़ के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो मार्ग दस को बहाल कर दिया जाएगा लेकिन जिस प्रकार से बार-बार बर्फबारी हो रही है, ऐसे हालातों में बहाली का कार्य रुक भी सकता है। इसलिए तय समय से पहले मार्ग को बहाल करना पूरी तरह मौसम पर निर्भर है। हालांकि, चंबा और पांगी की तरफ से मशीनें मार्ग बहाल करने के लिए जोर-शोर से लगी हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed