{"_id":"6a76146f1e38d71dc8023958","slug":"garbage-eclipses-claims-of-clean-chamba-green-chamba-chamba-news-c-88-1-cmb1002-192445-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: क्लीन चंबा-ग्रीन चंबा के दावों पर कचरे का ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: क्लीन चंबा-ग्रीन चंबा के दावों पर कचरे का ग्रहण
Fri, 07 Aug 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौगान नंबर-4 के बाहर कूड़े का अंबार, मिंजर मेले की अस्थायी दुकानों से बढ़ी गंदगी
सड़क किनारे घंटों खड़ी रहीं कचरा गाड़ियां, बदबू से राहगीर बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एक ओर शहर को क्लीन चंबा, ग्रीन चंबा बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, दूसरी ओर चौगान नंबर-चार के समीप देखने को मिली तस्वीर इन दावों की पोल खोलती नजर आई।
मिंजर मेले के लिए अंदर अस्थायी दुकानें सजाई गई हैं लेकिन बाहर सड़क किनारे फैले कचरे और दुर्गंध ने पूरे क्षेत्र की तस्वीर बिगाड़ दी है। चौगान नंबर-चार के बाहर सड़क के किनारे नगर परिषद की कचरा ढोने वाली दो गाड़ियां पूरे दिन खड़ी रहीं। गाड़ियों से गीला कचरा सड़क पर गिरता रहा जिससे आसपास गंदगी फैल गई। तेज धूप के बीच कचरे से उठती बदबू ने वहां से गुजरने वाले लोगों का चलना तक मुश्किल कर दिया। सबसे अधिक परेशानी अस्पताल बाजार आने-जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ी। मरीज, तीमारदार, स्थानीय लोग और पर्यटक सभी को उसी बदबू और गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। लोगों का कहना है कि जब शहर में मिंजर मेले जैसा बड़ा आयोजन चल रहा है और बाहर से हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं, तब इस तरह की अव्यवस्था शहर की छवि को भी नुकसान पहुंचाती है। जिस स्थान के आसपास क्लीन चंबा-ग्रीन चंबा का बोर्ड लगा था। ठीक उसके सामने कचरे का ढेर और गंदगी फैली रही। दुकानदारों को भी इस गंदगी से परेशान होना पड़ा।
नगर परिषद की अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे सफाई ठेकेदार को अवगत करवाया जाएगा कि कचरा क्यों नहीं उठाया जा रहा है। साथ ही दुकानदार भी सफाई व्यवस्था सही बनाने में सहयोग करें।