फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Garbage pile set on fire; smoke causes trouble.

Chamba News: कचरे के ढेर में लगा दी आग, धुएं ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 12 Jul 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Garbage pile set on fire; smoke causes trouble.
चंबा। करियां पंचायत के वार्ड नंबर सात में सड़क के किनारे लगे कचरे के ढेर में किसी ने आग लगा दी। स्थानीय लोग पहले कचरे की गंदगी से परेशान थे, अब कचरे की आग से उठने वाला धुआं उन्हें परेशान कर रहा है। इससे वातावरण प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है। लोगों में सुरेश कुमार, चमन सिंह, केवल, सूरज, मनीष कुमार, अजय कुमार और योगराज ने बताया कि सड़क के किनारे अज्ञात लोग कचरा फेंक रहे हैं। पंचायत और प्रशासन को ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि कचरे के संबंध में पंचायत से जवाबतलबी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed