सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News Truck crashes near Lader on Saluni-Himgiri road driver dies

Himachal News: सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी/चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 10 Apr 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

जिला चंबा में सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई है। ट्रक चनेड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal News Truck crashes near Lader on Saluni-Himgiri road driver dies
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के समीप एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। वीरवार देर रात की ये दुर्घटना बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह लोगों ने ट्रक दुर्घटनाग्रस्त देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। ट्रक चनेड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत की जानकारी मिली है। टीम मौके पर पहुंच गई है।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed