{"_id":"6a78b477b1eaa5bdaf047bba","slug":"injured-driver-claims-steering-wheel-in-one-hand-mobile-phone-in-the-other-chamba-news-c-88-1-ssml1006-192719-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घायल धनी का दावा- एक हाथ में स्टीयरिंग और दूसरे में था मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घायल धनी का दावा- एक हाथ में स्टीयरिंग और दूसरे में था मोबाइल
Sun, 09 Aug 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली सीट पर बैठी महिला के दावे ने खड़ा किया नया सवाल, अभी पुलिस ने नहीं लिए हैं बयान
घायल की बहन बोली- चोटिल होने से उन्हें पता नहीं लग रहा है कि क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं
एएसपी बोले- जल्द ही अस्पताल जाकर लिए जाएंगे घायलों के बयान, उसी आधार पर बढ़ाएंगे जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। निजी बस हादसे की तस्वीर अब एक घायल यात्री की जुबानी नया सवाल खड़ा कर रही है। खाई में गिरने से ठीक पहले बस चालक के हाथ में मोबाइल होने का दावा सामने आया है।
हादसे में घायल धनी देवी के मुताबिक चालक एक हाथ से मोबाइल चला रहा था और दूसरे हाथ से स्टीयरिंग संभाल रहा था। हालांकि, इस दावे की अभी पुलिस जांच में पुष्टि नहीं हुई है।
रविवार को मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन धनी देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के ससुराल जा रही थीं। तरेला मोड़ पर उन्होंने उतरना था लेकिन चलूंज मोड़ के पास बस खाई में जा गिरी। बस गिरने से पहले जब उनकी नजर चालक पर पड़ी थी तो वह एक हाथ से मोबाइल फोन चला रहा था और दूसरे हाथ से स्टीयरिंग संभाला हुआ था। उन्हें तब भी हादसे का आभास हो गया था लेकिन इससे पहले कि उन्हें कुछ समझ आता बस खाई में लुढ़क गई। जैसे ही बस सड़क से नीचे पलटी तो उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उनकी बातों से यह बात भी सामने आई है कि कहीं इस दुर्घटना में चालक की लापरवाही तो नहीं रही होगी। फिलहाल इसका खुलासा पुलिस जांच में होगा। जब उनसे यह पूछा गया कि उन्होंने अपना यह बयान पुलिस को भी दिया है तो उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस ने उनका बयान नहीं लिया है। जब वह यह बात बोल रही थीं तो उनके साथ मौजूद उनकी बहन यह भी कह रही थी कि दुर्घटना में चोटिल होने के कारण उन्हें पता नहीं लग रहा है कि क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं। इसलिए उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उधर, जब इस संबंध में जब एएसपी दिनेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी तक घायलों के बयान दर्ज नहीं किए हैं। जल्द ही अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के बयान लिए जाएंगे, उसके अनुसार जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
--