सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Irregularities in Sagoti school building construction revealed

Chamba News: सगोटी स्कूल भवन निर्माण में गड़बड़ी का खुलासा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in Sagoti school building construction revealed
विज्ञापन
जांच के लिए मौके पर पहुंची थी टीम, मिलीं खामियां
Trending Videos

कमेटी ने तैयार की रिपोर्ट, बीडीओ को सौंपेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। भजोत्रा पंचायत के तहत माध्यमिक पाठशाला सगोटी के भवन निर्माण में अनियमितताओं की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की जांच के लिए पहुंची जांच कमेटी ने निर्माण कार्य में खामियां होने की की पुष्टि की है। टीम ने मौके पर पहुंच जांच के दौरान पाया कि निर्माण में निर्धारित मानकों के विपरीत सरिये का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा निर्माण स्थल पर 12 बैग सीमेंट खराब हालत में पाए गए। जांच कमेटी ने इस लापरवाही पर संबंधित पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 बैग सीमेंट की पेनल्टी लगाई है। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि संगोटी माध्यमिक स्कूल का भवन निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों और अभिभावकों में रोष है। ग्रामीणों ने पहले ही निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगाए थे। माध्यमिक पाठशाला संगोटी में शिक्षा हासिल करने के लिए खलोह, खडकोटा, संगोटी, मोहण, नगबाड़ी, हलाह, पंजोगा, गतका समेत आसपास के गांवों से आधे से दो किलोमीटर का सफर तय कर विद्यालय में पहुंचते हैं। बावजूद इसके विद्यालय के नए बन रहे तीन कमरों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सीमेंट समेत घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने के ग्रामीण आरोप लगा चुके हैं। लोगों की ज्वलंत समस्या को प्रमुखता के आधार पर प्रकाशित किया गया। इसका असर अब यह हुआ है कि उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बीडीओ सलूणी को मामले की निष्पक्षता से जांच करने के लिए कमेटी गठित करने और रिपोर्ट उन्हें सौंपने के आदेश जारी किए। इसके बाद कमेटी में शामिल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी कंवर सिंह ने बताया कि मौके पर सीमेंट के बैग मिले हैं, जो पूरी तरह खराब हो चुके थे। इसकी रिकवरी संबंधित पंचायत से होगी। जांच कमेटी को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed