{"_id":"69e754f0dcd20f83b800f22e","slug":"ultrasound-machine-will-soon-be-installed-in-chc-chudi-chamba-news-c-88-1-ssml1006-181070-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सीएचसी चूड़ी में जल्द लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सीएचसी चूड़ी में जल्द लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीएमओ ने बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करें। एनएचपीसी के साथ प्रशासन का एमओयू 20 फरवरी को साइन हुआ था लेकिन, उसके बाद स्वास्थ्य विभाग इसमें ज्यादा गंभीर नहीं दिखा। इस कारण मशीन को सीएचसी में स्थापित होने में दो माह का समय बीत गया। विभाग की लेटलतीफी को लेकर जब अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ बैठक करके इस मशीन को खरीदने की सरकारी प्रक्रिया को पूरा करना शुरू कर दिया है। हालांकि, मशीन खरीद का सारा खर्च चमेरा पावर स्टेशन तीन वहन करेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी तकनीकी, प्रशासनिक एवं विभागीय औपचारिकताओं को पूरा करने में लगभग 50 दिन का समय लग सकता है। प्रक्रिया पूरी होते ही मशीन स्थापित कर दी जाएगी। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों विक्रांत ठाकुर, विपन कुमार, संजय राजपूत, मीना कुमारी, सीता देवी, शीना ठाकुर और अनीता देवी ने उम्मीद जताई है कि विभाग तय समय सीमा के भीतर मशीन स्थापित कर क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X