फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Issue of Churah's dilapidated roads reaches Delhi.

Chamba News: दिल्ली पहुंचा चुराह की जर्जर सड़कों का मुद्दा

Sun, 09 Aug 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Issue of Churah's dilapidated roads reaches Delhi.
विधायक डॉ. हंस राज ने सांसद हर्ष महाजन से भेंट कर हादसों पर चिंता जताई
विज्ञापन

बोले- चार वर्षों में सरकार की उदासीनता से जनता को झेलनी पड़ रही हैं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। जिले के चुराह क्षेत्र के चलुंज में हुए सड़क हादसे के बाद क्षेत्र की जर्जर सड़क व्यवस्था का मुद्दा अब राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंच गया है।
चुराह के विधायक डॉ. हंस राज ने नई दिल्ली में सांसद हर्ष महाजन से भेंट कर चंबा की बदहाल सड़कों और बढ़ते सड़क हादसों को लेकर गंभीर चिंता जताई। विधायक डॉ. हंस राज ने इस मुलाकात में चुराह हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश सरकार की कथित उदासीनता के कारण चंबा की जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आंकड़े देते हुए बताया कि पिछले दो महीनों में चंबा में 12 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 50 लोगों की जान जा चुकी है। डॉ. हंस राज ने कहा किये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं। ये उन दर्जनों परिवारों की दर्दनाक कहानी है जिनके सपने चकनाचूर हो गए। चुराह हादसे के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की ओर से जताई गईं संवेदनाओं का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि चंबा का दर्द अब देश की शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि अब चंबा की जनता बदलाव चाहती है। आने वाले समय में क्षेत्र के विकास, सड़क सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए आवाज और तेज की जाएगी। उनके अनुसार चंबा के लिए सुरक्षित सड़कें और तेज विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed