फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landslide near Durgethi; Pathankot-Bharmour NH blocked for an hour.

Chamba News: दुर्गेठी के पास भूस्खलन, एक घंटा बंद रहा पठानकाेट-भरमौर एनएच

Wed, 08 Jul 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Landslide near Durgethi; Pathankot-Bharmour NH blocked for an hour.
बंद हाईवे को बहाल करने में जुटीएनएचएआई की मशीनरी। जागरूक पाठक
हाईवे के दोनों ओर लगीं कतारें, एनएचएआई की टीम ने आठ बजे किया बहाल
विज्ञापन

विद्युत ट्रांसफार्मर ठप होने से जिले के 80 गांवों में पसरा अंधेरा, चार संपर्क मार्ग भी बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे भूस्खलन के कारण बुधवार को सुबह के समय फिर बंद हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह करीब सात बजे दुर्गेठी के समीप हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। करीब साढ़े सात बजे हाईवे की बहाली का कार्य शुरू किया गया। आठ बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। इस दौरान नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। सुबह जिला मुख्यालय पहुंचने वाली सरकारी और निजी बसें एक घंटा देरी से पहुंचीं। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। हल्की बारिश के चलते भरमौर क्षेत्र के चार संपर्क मार्ग ठप हैं। इन्हें बहाल करने का कार्य चल रहा है जबकि भरमौर में ही करीब 15 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप हैं। इस कारण करीब अस्सी गांव अंधेरे में हैं। राहत की बात यह है कि जिले भर की समस्त पेयजल योजनाओं को बहाल करने में जल शक्ति विभाग सफल रहा है। इससे अब जल संकट के आसार पूरी तरह से खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में मंगलवार देर शाम बारिश का दौर शुरू हो गया। बुधवार को भी रुक रुक कर बारिश होती रही। इससे माहौल सुहावना बना रहा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बारिश के चलते ट्रांसफार्मर और संपर्क मार्ग बंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर बारिश भरमौर उपमंडल में हुई है। व्यवस्था बहाली का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed