{"_id":"6a512a6b8d2c5dfe870ba966","slug":"uproar-in-gram-sabha-over-incomplete-construction-work-of-the-panchayat-building-chamba-news-c-88-1-cmb1002-189556-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ग्राम सभा में पंचायत भवन के अधूरे निर्माण काम पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ग्राम सभा में पंचायत भवन के अधूरे निर्माण काम पर हंगामा
Fri, 10 Jul 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरल पंचायत की ग्राम सभा में ग्रामीणों ने उठाया देरी का मुद्दा, खर्च राशि पर भी उठाए सवाल
14 लाख रुपये के कार्यों की जांच की उठाई मांग, पंचायत का चिट्टा मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। पंचायत खरल में ग्राम सभा के दौरान पंचायत भवन के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर हंगामा हुआ। ग्राम सभा की कार्यवाही पूरी होने के बाद पंचायत प्रधान देस राज ने एजेंडा पढ़ना शुरू किया, तभी ग्रामीणों ने पंचायत भवन निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कार्य में हुई देरी और खर्च की गई राशि पर सवाल खड़े कर दिए।
ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण के लिए करीब 14 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे लेकिन भवन का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। आरोप था कि कई कार्य सरकारी अभिलेखों में पूरे दर्शाए हैं जबकि धरातल पर वास्तविक स्थिति कुछ और है। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा।
पंचायत प्रधान देस राज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। पता लगाया जाएगा कि निर्माण कार्य अधूरा क्यों है। स्वीकृत राशि का उपयोग किस प्रकार हुआ। यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित मामले को उचित स्तर पर उठाया जाएगा। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया कि पंचायत क्षेत्र में चिट्टा के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। पंचायत ने निर्णय लिया कि जो व्यक्ति चिट्टा जैसे नशे में पाया गया, उसके परिवार को पंचायत की ओर से किसी भी प्रकार की सुविधा या लाभ नहीं दिया जाएगा। साथ ही पंचायत ने खरल को चिट्टा मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। बैठक में पंचायत सचिव रिंपी देवी, ग्राम पंचायत सेवक रविंद्र कुमार, तकनीकी सहायक सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।