{"_id":"6a512967404e3be0380cd44c","slug":"bhupendra-from-ajnala-won-the-top-prize-at-the-lakhdata-chhinj-mela-chamba-news-c-88-1-cmb1014-189469-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अजनाला के भूपेंद्र ने जीती लखदाता छिंज मेले की बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अजनाला के भूपेंद्र ने जीती लखदाता छिंज मेले की बड़ी माली
Fri, 10 Jul 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
माली जितने के उपरांत पहलवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष ने नकद राशि देकर सम्मानित किए विजेता और उपविजेता पहलवान
चलामा में दो दिवसीय लखदाता छिंज मेले का समापन, पहलवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। भटियात उपमंडल की चिलामा पंचायत के कुमलाड़ी गांव में दो दिवसीय लखदाता छिंज मेले का समापन हो गया। समापन पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि रहे।
मेले के दौरान कुश्ती में विभिन्न राज्यों से पहुंचे नामी पहलवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया। बड़ी माली अजनाला के भूपेंद्र ने नूरपुर के लकी को हराकर जीती।
विजेता पहलवान को 41 हजार रुपये और उपविजेता को 31 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया। दूसरी माली में अंकु हांडा ने पठानकोट के शुभम को हराया। विजेता को 7,100 रुपये और पीतल का गुर्ज जबकि उपविजेता को 6,100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। तीसरी माली में भटियात के उभरते पहलवान नभू ने पठानकोट के अब्दुल को शिकस्त दी। विजेता को 5,100 रुपये और पीतल का गुर्ज और उपविजेता को 4,100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। विस अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। मेले का शुभारंभ लखदाता बाबा मंदिर में चादर चढ़ाने और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उद्घाटन पर चिलामा पंचायत के उपप्रधान जसवंत सिंह मुख्य अतिथि रहे। मेला समिति के प्रधान निश्चल पठानिया ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ओर से मेला समिति को 3,100 रुपये की सहयोग राशि भी दी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी दंगल का आनंद लिया और विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इस दौरान मेला समिति के प्रधान निश्चल पठानिया, पूर्व प्रधान अमर थापा, विमल गुरुंग, सुनील थापा, विमल थापा, संदीप कुमार, फादी राम, जीत सिंह, अशोक थापा, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--