फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rekha became the District Council Chairperson, and Liyaqat Khan became the Vice-Chairperson.

Chamba News: रेखा जिला परिषद की अध्यक्ष, लियाकत खान बने उपाध्यक्ष

Fri, 10 Jul 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rekha became the District Council Chairperson, and Liyaqat Khan became the Vice-Chairperson.
चंबा  विधानसभा अध्यक्ष के ओर अन्य के साथ जिला परिषद अध्यक्ष ओर उपाध्यक्ष ओर सदस्य ।संवाद
पांच साल बाद जिप पर कांग्रेस का कब्जा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मिले आठ-आठ मत
विज्ञापन

भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को दो-दो मतों से मिली हार, मिशन रिपीट का सपना टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला परिषद चंबा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस समर्थित ब्याणा वार्ड से जिला परिषद सदस्य रेखा देवी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है जबकि कांग्रेस समर्थित सरोल वार्ड से जिला परिषद सदस्य लियाकत खान को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को दस-दस मत मिले। भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उम्मीदवारों को आठ-आठ मतों से ही संतोष करना पड़ा। भाजपा का जिला परिषद पर मिशन रिपीट का सपना चकनाचूर हो गया। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए जियुंता वार्ड से मीनाक्षी कपूर को चुनाव में उतारा था जबकि गैहरा वार्ड के सुनील कुमार को उपाध्यक्ष के लिए उम्मीदवार बनाया था। दोनों उम्मीदवारों को आठ-आठ मत मिले। जिला परिषद पर कांग्रेस का कब्जा होने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के समर्थन में नारेबाजी भी की। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया, सदर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, चुराह कांग्रेस नेता यशवंत सिंह खन्ना समेत सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed