{"_id":"6a512a3128368e356501da18","slug":"lack-of-basic-amenities-at-chc-bathri-chamba-news-c-88-1-cmb1014-189483-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सीएचसी बाथरी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सीएचसी बाथरी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
Fri, 10 Jul 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग, लोग बोले- समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
ग्रामीणों ने तहसीलदार डलहौजी के माध्यम से उपायुक्त चंबा को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार डलहौजी के माध्यम से जिलाधीश चंबा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है।
पंचायत समिति सदस्य पम्मी देवी, ग्राम पंचायत पधरोटू के प्रधान उपप्रधान विनोद कुमार ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी करीब 20 से 30 पंचायतों की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला प्रमुख संस्थान है। बावजूद इसके अस्पताल में लंबे समय से कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इससे मरीजों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में उन्हें अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ने अस्पताल में एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाने, अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने, प्रयोगशाला का विस्तार करने, आवश्यक दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। उनका कहना है कि चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए विवश होगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत रूल्याणी के प्रधान धीरज, ग्राम पंचायत मलूड़ा के उपप्रधान पंकज बैरी, ग्राम पंचायत बाथरी के प्रधान ओमप्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
--