फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Maize crop damaged by heavy rain in Churah.

Chamba News: चुराह में भारी बारिश से चुराह में मक्की को नुकसान

Wed, 22 Jul 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 22 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Maize crop damaged by heavy rain in Churah.
चंबा के चुराह में बारिश के चलते खेतों में बीछी मक्की की फसल।स्रोत जागरूक पाइक
चुराह (चंबा)। उपमंडल की ग्राम पंचायत चीह के गांव चीह में मंगलवार देर रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण किसानों की खड़ी मक्की की फसल खेतों में बिछ गई।
विज्ञापन

तेज हवा और बारिश के चलते फसलें जमीन पर गिर गईं जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों में अमन कुमार, दलीप कुमार, किशन चंद, प्रताप चंद, विजय कुमार, अमित कुमार ने बताया कि चुराह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। अभी मक्की की फसल खेतों में पक कर तैयार होने वाली थी। समय से पहले फसल के गिर जाने से उपज में भारी गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि मक्की उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और सर्दियों में यह पशुओं के चारे के काम आती है। फसल खराब होने से अब उन्हें चारे की दिक्कत का भी सामना करना पड़ेगा। बारिश ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उधर, कृषि उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार करवाने के लिए जल्द टीम मौके पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed