फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manimahesh Yatra... Arrangements to be robust on all fronts.

Chamba News: मणिमहेश यात्रा... हर मोर्चे पर पुख्ता होगी व्यवस्था

Mon, 10 Aug 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Manimahesh Yatra... Arrangements to be robust on all fronts.
तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में एडीएम ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड से बिजली आपूर्ति की उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा
विभागीय अधिकारियों को यात्रा से पहले तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के सफल संचालन को लेकर उपमंडल प्रशासन भरमौर ने बैठक की। इसमें श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं, व्यवस्थाओं और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता एडीएम विकास शर्मा ने की। उन्होंने संबंधित विभागों को यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। बैठक में एसडीएम अजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एडीएम ने भरमौर हेलीपैड, चौरासी मंदिर परिसर, भरमाणी माता मंदिर, हड़सर में विद्युत व्यवस्था को सुचारू और निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर श्रद्धालुओं को आसानी से दिखाई दें। उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों पर स्पष्ट एवं प्रमुखता से संकेतक लगाने तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।


एडीएम ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को मणिमहेश यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मणिमहेश यात्रा के मद्देनजर हड़सर से मणिमहेश तक के मार्ग पर चल रहे क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत एवं सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed