फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NDRF personnel will take charge of operations from Dal Lake to Sundarasi.

Chamba News: डल झील से सुंदरासी तक मोर्चा संभालेंगे एनडीआरफ के जवान

Thu, 13 Aug 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
NDRF personnel will take charge of operations from Dal Lake to Sundarasi.
श्रद्धालु की मौत होने पर शव नीचे लाने के लिए अलग से बनाई जाएगी टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। प्रशासन ने इस बार मणिमहेश यात्रा में बचाव कार्यों को जिम्मा तीन सेक्टरों में अलग-अलग टीमों को सौंपा है। एनडीआरएफ की 40 सदस्यीय टीम डल झील से सुंदरासी तक बचाव कार्य का जिम्मा संभालेगी।
सुंदरासी से छन्छौ तक पर्वतारोहण केंद्र भरमौर के 60 सदस्य मोर्चा संभालेंगे जबकि धन्छौ से हड़सर तक एसडीआरएफ के 30 जवान तैनात रहेंगे। यहां पर जो भी श्रद्धालु घायल होगा, उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का जिम्मा इन टीमों का रहेगा। वहीं, इस बार शवों को लाने के लिए अलग से टीम गठित की जाएगी। इससे पहले शवों को लाने का जिम्मा भी इन टीमों पर रहता था। इस कारण बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न होती रहती थी। यही वजह है कि इस बार प्रशासन ने इन टीमों को सिर्फ बचाव कार्य के लिए रखा है।
विज्ञापन


यात्रा में किसी कारणवश श्रद्धालु की अगर मौत होती है तो उसका शव नीचे लाने के लिए अलग टीमें बनाई जाएंगी। अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि इस बार मणिमहेश यात्रा के हरेक प्रबंधों पर प्रशासन पूरी जिम्मेदारी से व्यवस्था कर रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed