{"_id":"6a74c0644211c0a5a20d0f6c","slug":"online-registration-for-the-manimahesh-yatra-has-begun-chamba-news-c-88-1-ssml1004-192405-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
Thu, 06 Aug 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक 500 श्रद्धालुओं ने कराया अपने पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांच अगस्त से शुरू हुए पंजीकरण के बाद श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर दिया है।
अब तक करीब 500 श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या हजारों तक पहुंचने की उम्मीद है। इस वर्ष श्री मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बीते वर्ष यात्रा के दौरान आई आपदा को देखते हुए इस बार प्रशासन ने यात्रियों की संख्या नियंत्रित रखने का निर्णय लिया है।
प्रशासन के अनुसार छोटे और बड़े न्हौण के दिनों को छोड़कर अन्य दिनों में प्रतिदिन पांच हजार श्रद्धालुओं को ही हड़सर से आगे मणिमहेश की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण यात्रा मार्ग पर हालात चुनौतीपूर्ण हो गए थे। इसे देखते हुए इस बार प्रशासन मौसम की स्थिति पर भी लगातार नजर रखेगा। मौसम खराब होने की स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि पांच अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभी तक करीब 500 श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं और प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।