फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Panic among people in Dalhousie due to the appearance of a bear.

Chamba News: डलहौजी में भालू की दस्तक से लोगों में दहशत

Sun, 12 Jul 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Panic among people in Dalhousie due to the appearance of a bear.
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी के सदर बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप रिहायशी क्षेत्र में भालू की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में भालू की गतिविधि रिकॉर्ड हुई है। इसकी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के अनुसार भालू रिहायशी इलाके में घूमता दिखाई देता है। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उसका पीछा किया। इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से रिहायशी क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और वन्यजीवों की आवाजाही पर नजर रखने की मांग की है। लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी क्षेत्र में भालू या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे उकसाने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed