{"_id":"6a132e5a12bf6dcc560a68dd","slug":"patrolling-increased-in-kihar-vehicles-are-being-thoroughly-checked-chamba-news-c-88-1-cmb1002-184422-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किहार में बढ़ाई गश्त, वाहनों की बारीकी से हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किहार में बढ़ाई गश्त, वाहनों की बारीकी से हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
पंचायती चुनावों को लेकर सलूणी परिक्षेत्र में गश्त करती पुलिस की टीम- विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर, रोज फ्लैग मार्च निकालेगी पुलिस टीम
पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ाई गई सतर्कता, जम्मू कश्मीर की सीमा को किया सील
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। विकास खंड में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए किहार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
जम्मू-कश्मीर सीमा क्षेत्र को भी एहतियातन सील कर दिया गया है जिससे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए पुलिस टीम ने रात के समय लंगेरा से मंजीर तक फ्लैग मार्च निकाला। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। चुनाव अवधि के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। हर वाहन की जांच की जा रही है। पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाना प्राथमिकता है। पुलिस जवानों को गश्त बढ़ाने, नाकाबंदी मजबूत करने और हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जब तक चुनाव खत्म नहीं होते, तब तक हर दिन रात को पुलिस की टीम फ्लैग मार्च निकालेगी। संवाद
Trending Videos