{"_id":"6a132ee8c38b10b56a0e4ce2","slug":"tourism-business-flourishes-with-the-arrival-of-guests-chamba-news-c-88-1-ssml1004-184404-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेहमानों की दस्तक से खिला पर्यटन कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेहमानों की दस्तक से खिला पर्यटन कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा के खज्जियार में चहल कदमी करते पर्यटक।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वीकेंड पर खज्जियार में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पर्यटन कारोबारी भी चहके
होटलों में रही 60 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी, सैलानियों से भरा रहा झील मैदान
दिल्ली, गुजरात और मुंबई के पर्यटक पहुंचे पर्यटन नगरी की हसीन वादियों में
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार वीकेंड पर एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार नजर आया। खज्जियार के होटलों में रविवार को 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।
दिल्ली, गुजरात, मुंबई से पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटकों की रौनक बढ़ने लगी है। पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबारी भी खुश हैं। रविवार को पर्यटक स्थल खज्जियार का झील मैदान सैलानियों से भरा रहा। पर्यटकों ने खज्जियार की हसीन वादियों में घूमने का आनंद उठाया। खज्जियार झील और उसके अंदर रहने वाली मछलियों को देखकर भी पर्यटक आनंदित हुए। पर्यटन सीजन पर पिछले साल की अपेक्षा अब तक पर्यटकों के न पहुंचने से पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को नुकसान भी उठाना पड़ा है लेकिन वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से कारोबारियों को चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें चौपट हुए कारोबार दोबारा पटरी पर आने की उम्मीद जगी है। खज्जियार में कुछ दिन पहले सभी होटल खाली पड़े थे। वीकेंड पर इनमें पर्यटकों की एडवांस बुकिंग आनी शुरू हो गई है। खज्जियार के साथ डलहौजी में भी पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। खज्जियार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज शर्मा ने बताया कि रविवार तक होटलों में 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। उन्होंने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों के आने से होटल कारोबारियों को राहत मिली है।
--
Trending Videos