फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People are troubled by the problem of traffic jams every night.

Chamba News: रोजाना रात को ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग परेशान

Sun, 02 Aug 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the problem of traffic jams every night.
भरमौर चौक से बाजार तक रेंगते हुए नजर आते वाहन, नहीं की उचित व्यवस्था
विज्ञापन

1400 पुलिस जवानों की ड्यूटी होने के बाद भी लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिंजर मेले के दौरान इस बार लोगों को यातायात की लचर व्यवस्था ने काफी पसीने छुड़ाए। भरमौर चौक से लेकर बाजार तक शाम सात बजे ट्रैफिक जाम के हालात पैदा होते और रात दस बजे तक वाहन रेंगते नजर आते।
हालांकि, मिंजर मेले में सुरक्षा और अन्य व्यवस्था के लिए 1400 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई लेकिन जिस प्रकार की व्यवस्था सड़कों पर यातायात को लेकर देखने को मिली। शायद ही ऐसी व्यवस्था लोगों ने इससे पहले देखी होगी। पिछले साल शाम चार बजे के बाद भरमौर चौक से बाजार की तरफ से सामान्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था। इस कारण रात को ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को नहीं मिली। बचत भवन के बाहर भी एक पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात रहता लेकिन इस बार ऐसी कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन


चतर सिंह, विनोद कुमार, गुरमीत सिंह, रवि कुमार, केवल कुमार, योगराज, करण महाजन और संजय शर्मा ने बताया कि इस बार मिंजर की आठ सांस्कृतिक संध्याओं में शाम से रात तक मुख्य सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति नजर आई। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसी व्यवस्था भविष्य में न की जाए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने यातायात से लेकर अन्य सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से कार्य किया। जो कमियां रह गई उन्हें अगले वर्ष दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed