सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Police step up vigilance; every vehicle is being checked.

Chamba News: पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, हर वाहन की हो रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 29 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police step up vigilance; every vehicle is being checked.
चंबा में वाहन चालक से पूछताछ करते जवान।स्रोत विभाग
विज्ञापन
पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस हुई मुस्तैद, हर गतिविधि पर नजर
Trending Videos

पांगी, डलहौजी, भटियात और चुराह में रात को लगाए जा रहे हैं नाके

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में पुलिस ने रात को निगरानी बढ़ा दी है। सीमांत क्षेत्रों से प्रवेश करने वाले हरेक वाहन की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा रात को आवाजाही करने वाले वाहनों की भी बारीकी से तलाशी की जा रही है।
ऐसा किसी अलर्ट के चलते नहीं किया जा रहा, बल्कि पुलिस आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए मुस्तैदी बरत रही है ताकि पुलिस के डर से रात के अंधेरे में किसी प्रकार के गैर कानूनी कार्य को अंजाम न दे सकें। पांगी, डलहौजी, भटियात और चुराह सहित अन्य इलाकों में रोजाना रात को नाके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पंचायतों के चुनाव भी शुरू होने वाले हैं। ऐसे में रात के अंधेरे में अवैध शराब की तस्करी भी हो सकती है। जिसे रोकने के लिए पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है। रात को कोई भी चालक शराब के नशे में वाहन न चलाए, इसकी भी पूरी जांच की जा रही है। नशे में धुत्त चालक किसी भी समय वाहन दुर्घटना का कारण बन सकता है। चरस, चिट्टा सहित अन्य अवैध नशे का कारोबार करने वालों पर भी रात के अंधेरे में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

चंबा में वाहन चालक से पूछताछ करते जवान।स्रोत विभाग

चंबा में वाहन चालक से पूछताछ करते जवान।स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed