फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Power connections will be disconnected for non-payment of electricity bills.

Chamba News: बिजली बिल जमा न करवाने पर कटेंगे कनेक्शन

Wed, 12 Aug 2026 10:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
Power connections will be disconnected for non-payment of electricity bills.
चंबा। बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड चंबा प्रथम ने सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बोर्ड ने करीब 270 ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है, जिन्होंने निर्धारित समय में अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। अब इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
विद्युत बोर्ड ने फील्ड कर्मियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने उपभोक्ताओं को 15 दिन के भीतर अपने लंबित बिजली बिल जमा करवाने की मोहलत दी है। तय अवधि में भुगतान नहीं करने पर बोर्ड की ओर से कनेक्शन काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से यह कार्रवाई करने का मकसद लोगों के पास फंसी बिजली बिल की राशि निकलवाना है। चंबा प्रथम मंडल में बिजली बिलों की करीब 70 लाख रुपये की पेंडेंसी चल रही है। लंबे समय से बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कारण बोर्ड की बकाया राशि लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब बोर्ड ने लापरवाह उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान कर दें ताकि कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचा जा सके। समय पर बिल जमा करवाना उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी है। एक बार कनेक्शन अस्थायी तौर पर कटने के बाद दोबारा कनेक्शन बहाली के लिए 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क उपभोक्ताओं को देना होगा।

विद्युत बोर्ड चंबा प्रथम के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। 270 उपभोक्ताओं के पास करीब 70 लाख की राशि बिजली बिल के रूप में फंसी है। बिल जमा न होने की सूरत में अब अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed