{"_id":"6a7df9abb2aab1fc91032829","slug":"preparations-begin-for-the-second-phase-of-census-2027-chamba-news-c-88-1-ssml1004-193179-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू
Thu, 13 Aug 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों (वर्ष के अधिकांश समय बर्फ की मोटी परत से ढका रहता है) में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जिला चंबा के 16 जनगणना चार्जों से संबंधित चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों और तकनीकी सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी चंबा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय के जिला समन्वयक कपिल भी मौजूद रहे। हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनसंख्या गणना का कार्य एक से 30 सितंबर तक किया जाएगा। इससे पहले 17 से 31 अगस्त तक लोगों को स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध रहेगा। इसके तहत लोग अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। जिले के कुल 22 जनगणना चार्जों में से 16 चार्ज हिमाच्छादित क्षेत्रों में चिह्नित किए गए हैं। इनमें करीब 750 प्रगणक, 134 पर्यवेक्षक और 24 फील्ड ट्रेनर तैनात किए जाएंगे। फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय चंबा में 17 से 19 अगस्त तक होगा। वहीं, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संबंधित चार्ज स्तर पर 21 से 29 अगस्त तक प्रस्तावित है। उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य में आंकड़ों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक परिवार और व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज करने पर विशेष जोर दिया।