{"_id":"6a6f7be4b620bcf305060e00","slug":"residents-of-hilor-village-distressed-due-to-mobile-network-outage-chamba-news-c-88-1-ssml1004-191981-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मोबाइल नेटवर्क ठप होने से हिलोर गांव के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मोबाइल नेटवर्क ठप होने से हिलोर गांव के लोग परेशान
Sun, 02 Aug 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के 500 उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही हैं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। विकास खंड की साहली पंचायत के गांव हिलोर में मोबाइल नेटवर्क की बदहाल स्थिति से 500 उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव में बीएसएनएल, जियो और एयरटेल तीनों प्रमुख कंपनियों का नेटवर्क बेहद कमजोर होने के कारण लोगों के फोन बार-बार कट जाते हैं। एक सामान्य बातचीत पूरी करने के लिए कई बार फोन करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरह ठप हैं। मोबाइल पर ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग, सरकारी सेवाओं का लाभ, डिजिटल भुगतान और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई बार आपात स्थिति में भी लोगों का समय पर संपर्क नहीं हो पाता, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
ग्रामीण मोती राम, किशन चंद, सुनवीर, चमन सिंह, जीवन और मनोज कुमार ने बताया कि नेटवर्क समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और सेवा प्रदाता कंपनियों के समक्ष समस्या उठाई गई लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन और दूरसंचार कंपनियों से गांव में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं को शीघ्र सुदृढ़ करने की मांग की है। उनका कहना है कि आज के डिजिटल दौर में संचार सेवाएं बुनियादी आवश्यकता बन चुकी हैं। यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीणों को भविष्य में भी इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उधर, एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। समस्या समाधान के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे।