फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Roadmap prepared to tackle disasters during the Manimahesh Yatra.

Chamba News: मणिमहेश यात्रा में आपदा से निपटने का खाका तैयार

Wed, 12 Aug 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 12 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Roadmap prepared to tackle disasters during the Manimahesh Yatra.
भूस्खलन, पत्थर गिरने और खराब मौसम से निपटने के लिए हड़सर से डल झील तक तैनात रहेंगी बचाव टीमें
विज्ञापन

एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के साथ पुलिस और पर्वतारोहण दल संभालेंगे मोर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने आपदा प्रबंधन और बचाव व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।
बुधवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा की अध्यक्षता में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस विभाग और पर्वतारोहण एवं बचाव दल के साथ वर्चुअल बैठक हुई। इसमें यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा करते हुए बचाव व्यवस्था का खाका तैयार किया गया।
बैठक में भूस्खलन, पत्थर गिरने, अचानक मौसम खराब होने और यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियों से निपटने पर विशेष चर्चा हुई। विभिन्न स्थानों पर बचाव दलों की तैनाती, जिम्मेदारियों के निर्धारण, आपसी समन्वय और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टुकड़ियां हड़सर से मणिमहेश डल झील तक यात्रा मार्ग पर तैनात रहेंगी। आपदा की स्थिति में ये टीमें खोज एवं बचाव अभियान चलाने के साथ प्राथमिक उपचार देंगी और जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और कानून व्यवस्था संभालने के साथ संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखेगा। वहीं, पर्वतारोहण एवं बचाव दल दुर्गम क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान चलाने और कठिन परिस्थितियों में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने में सहयोग करेगा।

एडीएम विकास शर्मा ने सभी विभागों और बचाव दलों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य बिना देरी शुरू हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed