{"_id":"69bc317718de5f021e0c737f","slug":"robotic-surgery-may-start-in-medical-college-this-year-chamba-news-c-88-1-ssml1006-177730-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में इसी साल शुरू हो सकती है रोबोटिक सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में इसी साल शुरू हो सकती है रोबोटिक सर्जरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हड्डी रोग विशेषज्ञ लेकर चुके हैं प्रशिक्षण, रोबोट मिलने का है इंतजार
प्रबंधन ने सरकार और प्रशासन से की जल्द मशीन उपलब्ध कराने की मांग
रोबोटिक सर्जरी शुरू होने से मरीजों को मिलेगा सटीक हड्डी रोग का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इसी साल रोबोटिक सर्जरी शुरू हो सकती है। इसके लिए प्रबंधन ने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द रोबोट मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की है।
हालांकि, रोबोटिक सर्जरी करने के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मानिक सहगल प्रशिक्षण भी हासिल कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें सिर्फ मशीन मिलने का इंतजार है। जैसे ही सरकार रोबोट मशीन को स्थापित करेगी, उसके तुरंत बाद मरीजों की सर्जरी शुरू हो जाएगी। प्रबंधन पूरे प्रयास कर रहा है कि इसी साल सर्जरी को शुरू किया जा सके। जिला प्रशासन भी इसमें गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसके लिए एनएचपीसी से सीएसआर के तहत धन अर्जित मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें जल्द ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। पहले भी एनएचपीसी मेडिकल कॉलेज को एमआरआई मशीन इस योजना के तहत दे चुकी है। ऐसे में रोबोट के लिए भी जल्द धनराशि मिलने की उम्मीद है।
मेडिकल कॉलेज पर जिले की पौने छह लाख की आबादी अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए निर्भर रहती है। ऐसे में जब रोबोटिक सर्जरी यहां पर शुरू होगी तो उन्हें हड्डी रोग की बीमारी का स्टीक इलाज करवाने की सुविधा प्राप्त होगी। रोबोट से हड्डी को स्टीक तरीके से आसानी से काटा और जोड़ा जा सकता है। इसमें विशेषज्ञ रोबोट को कमांड देगा और वह अपना कार्य कुछ ही सेकेंड में कर देगा। अभी तक इस सर्जरी से इलाज करवा पाना चंबा वासियों के लिए किसी सपने से कम नहीं था लेकिन अब यह सपना पूरा होने की उम्मीद है।
--
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया इस वर्ष रोबोटिक सर्जरी शुरू करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें सरकार और प्रशासन से लगातार समन्वय बनाया जा रहा है।
--
Trending Videos