पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   salooni block samiti bjp chhaya devi madan thakur elected

Chamba News: सलूणी ब्लॉक समिति पर भाजपा का कब्जा, छाया देवी अध्यक्ष और मदन ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित

Thu, 02 Jul 2026 02:41 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी/चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी/चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 02 Jul 2026 02:41 PM IST
सार

चंबा जिले के सलूणी विकास खंड की पंचायत समिति पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित छाया देवी अध्यक्ष और मदन ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद ब्लॉक कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया।

विज्ञापन
salooni block samiti bjp chhaya devi madan thakur elected
सलूणी ब्लॉक समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष छाया देवी और उपाध्यक्ष मदन ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विकास खंड सलूणी की पंचायत समिति पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है। वीरवार को हुए ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


चुनाव परिणामों के अनुसार छाया देवी पंचायत समिति की अध्यक्ष तथा मदन ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दोनों उम्मीदवारों की जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।
विज्ञापन


नतीजों की घोषणा के बाद ब्लॉक कार्यालय परिसर में भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस दौरान डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर के समर्थन में नारे लगाए गए और जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने इस जीत को संगठन की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। वहीं, स्थानीय लोगों ने पंचायत समिति के नए नेतृत्व से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed