{"_id":"69ac5dee3edf1794010096f9","slug":"saluni-college-organised-its-first-annual-alumni-meet-chamba-news-c-88-1-cmb1002-176612-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी कॉलेज में प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी कॉलेज में प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व छात्रों ने साझा की पुरानी यादें, विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शनिवार को प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन-2026 का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न बैच के कई पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने छात्र जीवन की यादों को साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आचार्या पिंकी देवी के भाषण के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महाविद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों से महाविद्यालय के विकास में सहयोग देने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण दिनेश कुमार, गुरदेव सिंह, डॉ. सौरभ मिश्रा, शुभम डोगरा तथा पंकज कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित महाविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारी भी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए महाविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं, जिन्हें उपस्थित पूर्व छात्रों और शिक्षकों ने खूब सराहा। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। संवाद
--
Trending Videos