सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Due to the glacier, contact with Kilad was cut off from Kumar Panchayat.

Chamba News: ग्लेशियर आने से किलाड़ से कटा कुमार पंचायत का संपर्क

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Due to the glacier, contact with Kilad was cut off from Kumar Panchayat.
साच से कुमार-परमार-भुटोरी सड़क पर ग्ले​शियर से बिछी बर्फ की चादर। जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने मशीनरी लगा दोपहर बाद छोटे वाहनों को करवाया बहाल
Trending Videos

ग्लेशियर प्वाइंट होने से विभाग ने वाहन चालकों को की एडवाइजरी जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्लेशियर आने से साच से कुमार-परमार-भुटोरी जाने वाली सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई। अल सुबह अचानक ग्लेशियर आने से इस प्रकार की नौबत पेश आई। ग्लेशियर के कारण सड़क बर्फ के नीचे दब गई।
इस कारण कुमार, परमार, भुटोरी की ओर से आने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने मौके पर पहुंच मार्ग बहाली का कार्य शुरू करवाया। दोपहर बाद मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल हो पाया। मार्ग अभी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। मौसम खराब होने के चलते चलने वाली हवा से तापमान में अन्य दिनों की अपेक्षा गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच, साच से कुमार-परमार-भटोरी जाने वाली सड़क पर ग्लेशियर आने से वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क पर बर्फ के ढेर लगने से ग्राम पंचायत कुमार पंचायत के तहत आने वाले गांव उबड़, परमार भुटोरी, परमार गांवों का संपर्क कट गया है। लोगों को सड़क पर रफ्तार थमने से पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। विभाग की ओर से छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल करने के बाद अब एडवाइजरी जारी की गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार यह पॉइंट खतरनाक है। लिहाजा, लोग सुबह और रात के समय आवाजाही करने से परहेज करें।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि सड़क पर भारी मात्रा में ग्लेशियर आने से संपर्क मार्ग अवरुद्ध हुआ है। फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। दोपहर बाद मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल करवा दिया गया है। उन्होंने यात्रियों, स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed