सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Municipal council employees have not received their salaries for two months.

Chamba News: नगर परिषद के कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Municipal council employees have not received their salaries for two months.
विज्ञापन
बोले- परिवार का पालन-पोषण करना हुआ मुश्किल, गहराने लगा आर्थिक संकट
Trending Videos

नगर परिषद से हर महीने सात तारीख को वेतन जारी करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। दो माह से वेतन नहीं मिलने से नगर परिषद के कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।
दैनिक जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की स्कूल फीस, राशन और अन्य जरूरी खर्च पूरे करना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। वे नगर परिषद के कार्यों को सुचारू रूप से चला रहे हैं लेकिन समय पर वेतन न मिलने के कारण उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि उन्हें प्रत्येक माह की सात तारीख से पहले नियमित रूप से वेतन प्रदान किया जाए ताकि उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कर्मचारी बाबू राम, तिलक राज, राजेंद्र, गालो राम, गोगी लाल, राजेश, दीपक, राकेश, आशा, रवि, अशोक, केवल, सुनील, चैन, मदन, लक्ष्मण, देश राज, मुलख राज और जगदीश ने बताया कि जल्द ही उन्हें वेतन नहीं दिया गया तो उन्हें बच्चों की एडमिशन करना मुश्किल हो जाएगा। दो महीनों से रिश्तेदारों से उधार पैसे लेकर दुकानों से राशन ले रहे हैं। उधार की धनराशि भी बढ़ती जा रही है। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed