{"_id":"69ac5c443c178e8f6f067d51","slug":"womens-day-event-turns-into-a-celebration-with-dance-and-songs-chamba-news-c-88-1-cmb1002-176611-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नृत्य और गीतों से उत्सव में बदल गया महिला दिवस पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नृत्य और गीतों से उत्सव में बदल गया महिला दिवस पर कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
कामला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म के दौरान उन्हें
विज्ञापन
पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई, सम्मानित भी किया
ग्राम पंचायत घर कामला में 14 सर्किल की महिलाओं ने दीं शानदार प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। पंचायत घर कामला का प्रांगण अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्साह, उमंग और रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 14 सर्किल से पहुंचीं महिलाओं ने गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह उत्सव मय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महिलाओं ने लोकगीतों और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हर सर्किल की महिलाओं ने मंच पर अपनी अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज और महिलाओं के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पांच गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की रस्म अदा की गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया।
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मुख्यातिथि एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना अधूरी है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि बेटी है अनमोल योजना के तहत पांच बेटियों को लाभान्वित करते हुए उनके नाम 21-21 हजार रुपये की एफडी 18 वर्ष की आयु तक के लिए करवाई गई है। इसके अलावा इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत 547 अनाथ बच्चों को भी लाभ दिया गया है। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उनके लिए गर्व और सम्मान का दिन है। साल में एक बार आने वाला यह दिन उन्हें एक मंच पर एकत्र होकर अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। इस अवसर पर तहसीलदार सिहुंता सुरेंद्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी आरती और सीडीपीओ धर्मवीर सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विभिन्न सर्कलों से आई महिलाओं को सम्मानित किया और सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
--
Trending Videos