सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   So far, 1236 girls have been vaccinated against HPV.

Chamba News: अब तक 1236 लड़कियों को लगाया एचपीवी का टीका

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
So far, 1236 girls have been vaccinated against HPV.
विज्ञापन
स्वास्थ्य खंड किहार में सबसे अधिक लड़कियों को लगी वैक्सीन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जालम भारद्वाज ने बताया कि जिले ने टीकाकरण में 1,000 का आंकड़ा पार कर कुल 1236 बालिकाओं को यह टीका लगाया जा चुका है। 27 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की 5452 लड़कियों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 1236 लड़कियों को यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यानी जिले में अभी तक 22.7 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। स्वास्थ्य खंड पुखरी में 194, तीसा में 169, किहार में 221, चूड़ी मे 173, किलाड़ में 104, भरमौर में 174, जबकि समोट में 201 लड़कियों की वैक्सीनेशन की जा चुकी है। जिले में अभी तक वैक्सीन लगाने में किहार स्वास्थ्य खंड सबसे आगे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed