{"_id":"6a7df8d435211d34d9026d14","slug":"target-to-connect-over-50-villages-by-road-within-one-and-a-half-years-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193188-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डेढ़ वर्ष में 50 से अधिक गांवों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डेढ़ वर्ष में 50 से अधिक गांवों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य
Thu, 13 Aug 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानिया बोले- चंबा-चुवाड़ी सुरंग की डीपीआर पर खर्च किए गए हैं चार करोड़ रुपये
तुरकड़ा में जिला स्तरीय वन महोत्सव पर बोले पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र की पंचायत तुरकड़ा में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया। वन वृत्त चंबा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि रहे।
पठानिया ने बताया कि भटियात क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 109 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। करीब 50 गांवों को सड़क से जोड़ा गया है जबकि अगले डेढ़ वर्ष में 50 से अधिक गांवों को जोड़ने का लक्ष्य है। चंबा-चुवाड़ी सुरंग की डीपीआर पर चार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। करीब 13 किलोमीटर लंबी सुरंग पर लगभग 2600 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। चुवाड़ी में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुकी है। निर्माण के लिए 67 लाख रुपये जमा करवाए गए हैं। जल्द टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। स्टेडियम को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी में आठ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। जल्द सीटी स्कैन सुविधा शुरू होगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के नए भवन पर 20 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। और इसका निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने पौधरोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। पठानिया ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जरूरी है। सरकारी वन प्रदेशवासियों की सामूहिक संपदा हैं और इनके संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र विस्तार में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की गई है। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और ग्रामीण वन प्रबंधन समितियों को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
--