फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Team battled the mountain all night; Pangi road opened after 17 hours.

Chamba News: रातभर पहाड़ से जूझती रही टीम, 17 घंटे बाद खुला पांगी का रास्ता

Thu, 13 Aug 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Team battled the mountain all night; Pangi road opened after 17 hours.
बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर 24 घंटे बाद सुबह छह बजे से दौड़ने लगे वाहन
विज्ञापन

सतरूंडी नाले का जलस्तर बढ़ने से बंद हुआ था मार्ग, दोनों ओर फंस गए थे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। भारी बारिश के कारण बंद हुआ बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग करीब 24 घंटे बाद वीरवार सुबह छह बजे यातायात के लिए बहाल हो गया।
सतरूंडी नाले में अचानक बढ़े जलस्तर के कारण मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई थी। लोक निर्माण विभाग की टीम ने चार मशीनों और कर्मचारियों के साथ करीब 17 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। रात के अंधेरे और तेज पानी के बहाव के बावजूद टीम पूरी रात मौके पर डटी रही और सुबह मार्ग को यातायात के लिए खोलने में सफलता हासिल की।
मार्ग बहाल होते ही किलाड़ से चंबा और अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन चालकों, टैक्सी ऑपरेटरों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। मटर की खेप लेकर आ रहे मालवाहक वाहनों के लिए भी मार्ग खुलने से बड़ी राहत मिली। सुबह मार्ग खुलते ही फंसे वाहन अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब छह बजे भारी बारिश के बाद सतरूंडी नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते तेज बहाव ने बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर आवाजाही रोक दी। किलाड़ से तीसा की ओर मटर लेकर आ रही कई पिकअप गाड़ियां और टैक्सियां मार्ग बंद होने के कारण फंस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की लेबर और मशीनरी पहुंच गई। दोपहर बाद मार्ग को बहाल करने का काम शुरू किया गया लेकिन नाले में पानी का बहाव लगातार तेज रहने के कारण कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
रातभर अंधेरे में काम करते हुए कर्मचारियों ने पानी के तेज बहाव के बीच मार्ग बहाली का कार्य जारी रखा। करीब 17 घंटे की मेहनत के बाद वीरवार सुबह छह बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।
मार्ग बंद होने के कारण कुछ वाहन चालकों को वापस किलाड़ लौटना पड़ा था। इसके बाद वे जम्मू-कश्मीर के रास्ते मंडी की ओर रवाना हुए। यात्रियों अमित कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, योगराज, संजीव कुमार और हरीश कुमार ने कहा कि लोनिवि की टीम ने पूरी रात मेहनत कर मार्ग बहाल किया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि भारी बारिश के कारण इस बार बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग अपेक्षाकृत पहले बंद हो गया। मार्ग बहाली के लिए विभागीय टीम पूरी रात मौके पर डटी रही और सुबह मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed