फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The application page for the Children's Science Conference will open in one click.

Chamba News: एक क्लिक में खुलेगा बाल विज्ञान सम्मेलन का आवेदन पृष्ठ

Fri, 07 Aug 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The application page for the Children's Science Conference will open in one click.
नामांकन प्रक्रिया हुई आसान, विद्यालयों को नहीं करनी होगी पोर्टल तलाशने की मशक्कत
विज्ञापन

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जिले के विद्यार्थियों के पंजीकरण में भी आएगी तेजी

पंकज सलारिया
चंबा। प्रदेशभर के विद्यार्थियों के लिए बाल विज्ञान सम्मेलन में भागीदारी की प्रक्रिया इस बार पहले से आसान हो गई है। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों और विद्यालयों को अब लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। प्रबंधन ने नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाते हुए सीधे आवेदन पृष्ठ तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध करवाई है।
शिक्षा विभाग ने पंजीकरण व्यवस्था में बदलाव करते हुए ऐसा सीधा लिंक उपलब्ध करवाया है जिस पर क्लिक करते ही नामांकन का पूरा आवेदन पृष्ठ खुल जाएगा। इससे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, विज्ञान शिक्षकों और समन्वयकों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

पहले कई विद्यालयों को संबंधित पृष्ठ तक पहुंचने के लिए वेबसाइट पर अलग-अलग विकल्पों को तलाशना पड़ता था। कई बार सही स्थान खोजने, प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने और विद्यार्थियों का नाम दर्ज करने में परेशानी आती थी। नई व्यवस्था लागू होने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी और नामांकन प्रक्रिया अधिक सरल व तेज हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय अवधि के भीतर विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करें। साथ ही नामांकन करते समय विद्यार्थियों का नाम, कक्षा, आयु वर्ग, परियोजना का विषय और अन्य आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करने को कहा गया है।
बाल विज्ञान सम्मेलन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से छात्र स्थानीय समस्याओं का वैज्ञानिक अध्ययन कर उनके समाधान प्रस्तुत करते हैं और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त करते हैं।

--
सीधे लिंक से खुलेगा आवेदन पृष्ठ
जिला विज्ञान समन्वयक गौरव वैद्य ने बताया कि इस बार नामांकन प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। आवेदन व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। अब सीधे लिंक पर पहुंचते ही आवेदन पृष्ठ खुल जाएगा और विद्यार्थी आसानी से अपना नामांकन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed