फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The BJP took out a Tiranga Yatra in Bhanjradu market.

Chamba News: भाजपा ने भंजराड़ू बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The BJP took out a Tiranga Yatra in Bhanjradu market.
कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर लगाए देशभक्ति के नारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली का नेतृत्व चुराह के विधायक डॉ. हंसराज ने किया। रैली भजराड़ू बस अड्डे से शुरू होकर बाजार तक पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।
रैली में भाजपा के दोनों मंडलों के अध्यक्षों, पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व जिला परिषद सदस्यों सहित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भंजराड़ू मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर और बैरा मंडल अध्यक्ष परस राम विशेष रूप से मौजूद रहे। पूर्व जिला परिषद सदस्य तेज सिंह वर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन


विधायक डॉ. हंसराज ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की आजादी के संघर्ष की याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed