फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The burden of the harvest will be lifted from the shoulders of mules.

Chamba News: खच्चरों के कंधों से उतरेगा फसल का बोझ

Sun, 12 Jul 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The burden of the harvest will be lifted from the shoulders of mules.
सलूणी के शल्ला से जटोता तक 4.80 करोड़ से पीएमजीएसवाई में बनेगी सड़क
विज्ञापन

तीन पंचायतों के नौ गांव जुड़ेंगे सड़क से, छह हजार लोगोें को होगा सीधा लाभ
किसानों-बागवानों को खच्चरों पर तीन किमी दूर तक ढोनी पड़ती थी अपनी फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। किसानों-बागवानों की वर्षों पुरानी पीड़ा खत्म होने जा रही है। जिन ग्रामीणों को सब्जियां और फल तीन किलोमीटर तक खच्चरों पर लादकर सड़क तक पहुंचाने पड़ते थे, उन्हें जल्द इस मुश्किल से राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विकास खंड सलूणी के शल्ला से जटोता तक 4 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना से ग्राम पंचायत सलूणी, सिंगाधार और डियूर के अंतर्गत आने वाले शल्ला, दरकोटी, भेलू, रोलका, टप्पर, रूंडा, ब्रम, शिशल और बणी गांव पहली बार बेहतर सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। सड़क बनने से करीब 6 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों और बागवानों के लिए यह सड़क वरदान से कम नहीं है। सड़क न होने के कारण उन्हें खेतों और बगीचों से तैयार फसल, सेब, सब्जियां और अन्य उत्पाद खच्चरों के माध्यम से मुख्य सड़क तक पहुंचाने पड़ते थे। इस प्रक्रिया में समय और मेहनत के साथ अतिरिक्त परिवहन खर्च भी उठाना पड़ता था। इससे उनकी आमदनी का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता था। सड़क बनने के बाद वाहन सीधे गांव तक पहुंचेंगे और उपज आसानी से मंडियों तक पहुंच सकेगी। इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बीते माह डांड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने लोक निर्माण मंत्री के समक्ष सड़क निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने परियोजना को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जोधा मल, ज्ञान चंद, प्यार चंद, मनोज कुमार और लेखराज सहित अन्य ग्रामीणों ने लोक निर्माण मंत्री, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी का आभार जताया।

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए 4.80 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed